जामुन खाने का सही समय क्या है? जानें हेल्थ के लिए सबसे अच्छा तरीका | The Voice TV

Quote :

"जो अपने विचारों को नहीं बदल सकते, वे कुछ भी नहीं बदल सकते।" — जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

Health & Food

जामुन खाने का सही समय क्या है? जानें हेल्थ के लिए सबसे अच्छा तरीका

Date : 09-Jun-2026

 गर्मियों और बरसात के मौसम में मिलने वाला छोटा सा, काले और बैंगनी रंग का जामुन हर किसी को ही पसंद आता है. स्वाद में हल्का सा खट्टा-मीठा होने के साथ ही इसे सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. साइज मे छोटे होने के बावजूद भी आपको जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करते हैं तो आपकी इम्युनिटी तो बूस्ट होती ही है, बल्कि साथ ही यह डायबिटीज जैसी बीमारी में भी फायदेमंद साबित होता है. अगर आपको जामुन खाना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. बता दें अगर जामुन को गलत समय या फिर गलत तरीके से खाया जाए, तो इससे आपके सेहत को फायदे की जगह पर नुकसान भी हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको जामुन खाने का सबसे सही समय और तरीका बताने जा रहे हैं. इसके अलावा हम 3 ऐसी गलतियों का भी जिक्र करने वाले हैं जो लोग अक्सर जामुन खाते समय अनजाने में कर देते हैं.

जामुन खाने का सही समय क्या है? किसी भी फल का पूरा फायदा तभी मिलता है जब उसे सही समय पर खाया जाए. जामुन खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का वक्त माना जाता है. आप इसे सुबह के ब्रेकफास्ट के एक से दो घंटे बाद या फिर दोपहर के लंच के बाद खा सकते हैं. इस समय इसे खाने से यह खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करता है और शरीर को भरपूर एनर्जी देता है. वहीं, शाम के समय या फिर रात को आपको जामुन खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे खांसी-जुकाम या पेट में ऐंठन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. क्या है जामुन खाने का सही तरीका? जामुन को हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए, क्योंकि इसके ऊपर धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया आसानी से चिपक जाते हैं. जामुन को सादे पानी से धोने के बाद थोड़ी देर के लिए गुनगुने नमक के पानी में छोड़ देना सबसे अच्छा तरीका है. इसे खाते समय इस पर थोड़ा सा काला नमक या जीरा पाउडर छिड़कने से इसका स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही यह पेट में गैस भी नहीं बनने देता. इस बात का ख्याल रखें कि जामुन को हमेशा चबाकर खाएं और इसकी गुठली को फेंक दें. हालांकि, गुठली को सुखाकर बनाया गया पाउडर शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? खाली पेट जामुन खाना कई लोग सुबह उठते ही या लंबे समय तक भूखे रहने के बाद जामुन खा लेते हैं. आपकी सेहत के लिए यह बेहद ही नुकसानदेह हो सकता है. जामुन में नैचुरली खट्टापन होता है, जिस वजह से इसे खाली पेट खाने से पेट में तेज एसिडिटी, जलन, दर्द और जी मिचलाने की प्रॉब्लम हो सकती है. जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना जामुन खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से पेट का डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ जाता है। इससे आपको डायरिया, पेट में मरोड़ या गैस की गंभीर समस्या हो सकती है. जामुन खाने के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद ही पानी पिएं. जामुन और दूध का साथ में सेवन आपको भूलकर भी कभी जामुन खाने के तुरंत पहले या बाद में दूध, दही या चाय-कॉफी जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. दूध और जामुन का कॉम्बिनेशन शरीर में जाकर टॉक्सिक एलिमेंट्स बना सकता है, जिससे स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स, एलर्जी या बदहजमी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं.


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement