पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में सात दिन से लापता जापानी पर्वतारोही का शव मिला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में सात दिन से लापता जापानी पर्वतारोही का शव मिला

Date : 24-May-2026

 इस्लामाबाद, 24 मई। पाकिस्तान के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में सात दिन से लापता जापान के बुजुर्ग पर्वतारोही का शव मिल गया है। एक स्थानीय पर्वतारोहण क्लब के स्वयंसेवकों के सहयोग से चलाए बचाव अभियान के दौरान जापान के पर्वतारोही का शव खोजने में सफलता मिली।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 64 वर्षीय योसुके अकिबा गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कार्दू जिले में मसरूर रॉक व्यू पॉइंट पर गए थे। यह जगह समुद्र तल से 3,700 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर है। इस स्थान सिंधु नदी और आसपास के पहाड़ों के मनमोहक नजारे दिखाई देते हैं।

रेस्क्यू 1122 सेवा के प्रवक्ता गुलाम रसूल ने मीडिया को बताया कि अकिबा का शव चट्टान के पास हुसैनबाद इलाके में एक गहरी दरार में मिला। वह वहां बिना किसी स्थानीय टूरिस्ट गाइड के मदद से गए थे। रसूल ने बताया कि शव को रस्सियों और खास उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया और अब उसे नीचे स्कार्दू लाया जा रहा है। सदपारा पर्वतारोहण क्लब के स्वयंसेवकों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।

क्लब के चेयरमैन गुलाम मुहम्मद सदपारा ने बताया कि क्लब के चार अनुभवी पर्वतारोहियों ने रेस्क्यू 1122 के साथ मिलकर इस अभियान में हिस्सा लिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement