फुटबॉल विश्वकप देखने जा रहे नेपाल फुटबॉल संघ के दो पदाधिकारियों को एयरपोर्ट से लौटाया गया | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

International

फुटबॉल विश्वकप देखने जा रहे नेपाल फुटबॉल संघ के दो पदाधिकारियों को एयरपोर्ट से लौटाया गया

Date : 09-Jun-2026

 काठमांडू, 09 जून। फीफा विश्व कप देखने के लिए मेक्सिको जाने वाले अखिल नेपाल फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज विक्रम नेम्वाङ और महासचिव किरण राई को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से लौटा दिया गया।

शिक्षा तथा खेलकूद मंत्रालय और राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् के पत्र के आधार पर अध्यागमन कार्यालय ने उन्हें विदेश यात्रा करने से रोक दिया। दोनों अधिकारी टर्किश एयरलाइंस की उड़ान टीके-727 से इस्तांबुल होते हुए मेक्सिको जाने वाले थे। अध्यक्ष नेम्वाङ और महासचिव राई के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो जांच कर रहा है। इसी कारण उनके नाम अध्यागमन विभाग की वॉच लिस्ट में शामिल हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement