Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

International

रूस ने मॉस्‍को के रिहायशी इलाकों पर ड्रोन से हमलों के लिए यूक्रेन पर आरोप लगाया

Date : 31-May-2023

 रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि उसने राजधानी मास्को में आज तड़के ड्रोन हमले किए। रूस द्वारा यूक्रेन में हमला करने के बाद पहली बार मास्को में ड्रोन से हमले किए गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन ने कम से कम आठ ड्रोन के जरिये हमला किया जिससे कई इमारतों को मामूली नुकसान हुआ। मास्को के मेयर सर्गेई सोबियानिन ने बताया कि इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सभी आठ ड्रोन को पकड़ लिया गया है।

  

यूक्रेन ने ड्रोन हमले करने से इंकार किया है। इससे पहले रूस की मीडिया ने खबर दी थी कि हमले में 30 ड्रोन शामिल थे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement