हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 10 में से 9 मेयर पद जीतकर जीत हासिल की | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 10 में से 9 मेयर पद जीतकर जीत हासिल की

Date : 13-Mar-2025

हरियाणा के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के चुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सफलता प्राप्त की। भाजपा ने गुरुग्राम और रोहतक सहित दस में से नौ मेयर पदों पर जीत दर्ज की। नगर निगम फरीदाबाद में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार लता रानी को 3 लाख 16 हजार 852 वोटों से हराया।

नगर परिषद के अध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, 21 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के चुनाव में 6 भाजपा और 15 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों ने सरकार के कामों और नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है, और 'ट्रिपल इंजन सरकार' हरियाणा के विकास को गति देने के लिए तेजी से काम करेगी। विधानसभा सत्र के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैनी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के कामों और नीतियों को लोगों ने अपना समर्थन दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि यह जीत नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों में जनता के अडिग विश्वास की पुष्टि है। उन्होंने राज्य के लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement