इसरो ने स्पैडेक्स मिशन के तहत दूसरा सफल उपग्रह डॉकिंग हासिल किया: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह | The Voice TV

Quote :

"जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते " – स्वामी विवेकानंद

National

इसरो ने स्पैडेक्स मिशन के तहत दूसरा सफल उपग्रह डॉकिंग हासिल किया: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Date : 21-Apr-2025

 इसरो के अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग - स्पाडेक्स मिशन के तहत उपग्रहों की दूसरी डॉकिंग आज पूरी हो गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगले दो सप्ताह में और प्रयोग करने की योजना है। मिशन का ब्यौरा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले स्पाडेक्स के तहत पीएसएलवी-सी60 मिशन को पिछले साल 30 दिसंबर को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसके बाद, उपग्रहों को इस साल 16 जनवरी को सुबह 06:20 बजे पहली बार सफलतापूर्वक डॉक किया गया और पिछले महीने की 13 तारीख को सुबह 09:20 बजे सफलतापूर्वक अनडॉक किया गया।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement