Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

National

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट

Date : 07-Feb-2023

 पश्चिमी सिंहभूम, 7 फरवरी  । पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के गोईलकेरा क्षेत्र के हाथीबुरु क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को फिर से आईईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

भाकपा माओवादियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 60 बटालियन का जवान संजीव कुमार घायल हुआ है। उसे एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। क्षेत्र में अब भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। इनके धर-पकड़ के लिए सुरक्षा बलों के जवान अभियान चला रहे हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement