'गाजी मियां' के पलंग— पीढ़ी मेदनी का जुलूस बहराइच रवाना,जुलूस में लोगों ने पूरे उत्साह से की भागीदारी | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

'गाजी मियां' के पलंग— पीढ़ी मेदनी का जुलूस बहराइच रवाना,जुलूस में लोगों ने पूरे उत्साह से की भागीदारी

Date : 15-May-2026

 वाराणसी, 15 मई । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में शुक्रवार काे सलारपुर बड़ी बाजार स्थित हजरत सैयद सलार मसूद गॉजी रहमतुल्लाह अलैह ('गाजी मियां') की मजार से पलंग— पीढ़ी मेदनी की जुलूस (शादी का सगुन) लेकर दरगाह कमेटी के पदाधिकारी व अकीदतमंद अपने—अपने साधनों से बहराइच के लिए रवाना हो गए।

इसके पहले आस्ताने (दरगाह ) से सुबह आठ बजे गाजी मियां के मेदिनी व पलंग पीढ़ी का जुलूस निकला, क्षेत्रीय हजारों अकीदतमंद पुरूष,महिलाएं व बच्चे पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी ने बताया कि सलारपुर बड़ीबाजार स्थित गाजी मियां के रौजे से निकलने वाला यह जुलूस सैकड़ों वर्ष पुराना है। रवायत के अनुसार निकलने वाले इस जुलूस में सभी वर्ग के अकीदतमंद पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। यह जुलूस जगह-जगह लोगों को जियारत कराते हुए बहराइच स्थित गाजी मियां के रौजे पर पहुंचेगी।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement