भगवान विष्णु को मालपुआ चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की दिख रही अपार श्रद्धा | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

भगवान विष्णु को मालपुआ चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की दिख रही अपार श्रद्धा

Date : 19-May-2026

 वाराणसी, 19 मई । मलमास (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर वाराणसी के हौज कटोरा क्षेत्र के पुरुषोत्तम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मालपुआ चढ़ाने के लिए पहुंचना हो रहा है। इसके कारण मंदिर के निकट मालपुआ बेचने वाले दुकानदारों के लिए सुंदर दिन आ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि मलमास महींने का उन्हें इंतजार रहता है। उनकी दुकान पर वर्ष भर बनने वाला मालपुआ मलमास में ज्यादा मात्रा में बनता है। मंदिर में भगवान विष्णु को मालपुआ चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भक्ति श्रद्धा दिखती है।

हौज कटोरा क्षेत्र के पार्षद इंद्रेश कुमार ने बताया कि मलमास में पुरुषोत्तम मंदिर श्रद्धा का केंद्र है। यहां सुबह के वक्त श्रद्धालु बड़ी संख्या में आ रहे हैं। विशेष रूप से प्रभु को चढ़ाने वाला मालपुआ चढ़ाकर अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के दुकानदारों को भी आर्थिक लाभ हो रहा है। काशी में मलमास का विशेष महत्व है। स्थानीय निवासी बलवंत ने बताया कि हौज कटोरा की गली आजकल मालपुआ की खुशबू से महक रही है। मालपुआ विशेष रूप से भगवान विष्णु को मलमास में चढ़ता है। यह काशी की परंपरा बरसों से चली आ रही है। स्थानीय लोग मंदिर में सुबह सवेरे दर्शन पूजन करते हैं।

उल्लेखनीय है कि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 33 महीनों के बाद अतिरिक्त चंद्र मास अर्थात मलमास आता है। मलमास में पुरुषोत्तम मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं और मालपुआ चढ़ाते हैं। काशी में दूसरे मंदिरों जहां पर भगवान विष्णु की पूजा एवं आरती होती है, वहां भी दर्शन के श्रद्धालु पहुंचते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement