रायगढ़ : खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायगढ़ : खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील

Date : 19-May-2026

 रायगढ़ 19 मई । रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप पर जिला प्रशासन ने साेमवार की देर रात आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया।

प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि पेट्रोल पंप में शासन द्वारा निर्धारित संचालन और सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। जांच में आवश्यक निर्देशों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

निरीक्षण के दौरान संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में कई अनियमितताएं सामने आने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ता हित और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह कार्रवाई रायगढ़ एडीएम प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी और खरसिया तहसीलदार की मौजूदगी में की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को शासन के निर्धारित सुरक्षा और संचालन मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में संचालित पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement