बंगाल के फलता में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, भाजपा की बढ़त, तृणमूल का काउंटिंग एजेंट नहीं पहुंचा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बंगाल के फलता में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, भाजपा की बढ़त, तृणमूल का काउंटिंग एजेंट नहीं पहुंचा

Date : 24-May-2026

 कोलकाता, 24 मई । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना रविवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है। पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार स्पष्ट रूप से आगे चल रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक कोई काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र नहीं पहुंचा है।

फलता सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान कराया गया था। मतगणना डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है। यहां 19 टेबलों पर 21 राउंड में मतों की गिनती की जा रही है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों के जवानों की तैनाती की गई है।

इस सीट से भाजपा ने अधिवक्ता देवांशु पांडे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं माकपा ने शंभु कुड़मी और कांग्रेस ने अब्दुल रज्जाक मोल्ला को मैदान में उतारा है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मतदान से पहले ही चुनावी मुकाबले से हटने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद से ही सीट पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी।

राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले ही 207 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। फलता सीट पर जीत मिलने पर पार्टी का आंकड़ा 208 तक पहुंच जाएगा। शुरुआती रुझानों ने भाजपा खेमे का उत्साह बढ़ा दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement