बारामूला में आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बारामूला में आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Date : 24-May-2026

 बारामूला, 24 मई। उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बारामूला जिले के नीलसर कंडी इलाके में संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक गोला-बारूद बरामद किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर बारामूला पुलिस, 52 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दौरान सुरक्षाबलों ने 14 राउंड ओजी-7वी रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) और 9 राउंड पीजी-7पी रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) बरामद किए। इस बरामदगी से एक संभावित खतरे को टाला गया है और यह उत्तरी कश्मीर में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच मजबूत तालमेल को दर्शाते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement