वाराणसी में ऐसा कोई दिन नहीं जब शिलान्यास और लोकार्पण ना हो : विधायक सौरभ श्रीवास्तव | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

वाराणसी में ऐसा कोई दिन नहीं जब शिलान्यास और लोकार्पण ना हो : विधायक सौरभ श्रीवास्तव

Date : 09-Jun-2026

 वाराणसी, 09 जून। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मंगलवार को यहां इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कहा कि वाराणसी में प्रतिदिन विकास कार्य हो रहे हैं, कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब किसी नए विकास कार्य की शुरुआत, शिलान्यास अथवा लोकार्पण ना हो रहा हो। आज भी उनके विधानसभा क्षेत्र में शंकर नगर कॉलोनी में डॉ. संजीव गुप्ता के आवास से अशोक जायसवाल के आवास तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण संपन्न हुआ है।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क के लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्र के नागरिक गोविंद मौर्य ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण संतोष द्विवेदी और सृजन श्रीवास्तव ने किया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

कैंट विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर विधायक सौरभ ने कहा कि वाराणसी को धर्म नगरी के रूप में जाना जाता है और यहां प्रतिदिन बाहर से आने वाले लोगों की भा संख्या देखी जा रही है। विश्वनाथ मंदिर से पहले गिरजाघर चौराहा के एक छोर से कैंट विधानसभा की शुरुआत होती है, जहां इस वक्त बनारस का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रोपवे का कार्य चल रहा है। जिसे भी शीघ्रता से पूरा कर लिया जाएगा। रोप वे के शुरू होने से लक्सा, गोदौलिया, नई सड़क, रथयात्रा क्षेत्र में जाम का दबाव कम हो जाएगा और दुकानदारों को राहत मिलेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement