मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन को देवीपाटन शक्तिपीठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन को देवीपाटन शक्तिपीठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Date : 20-Mar-2026

 चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भोर से ही मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन के लिए प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। खराब मौसम और रुक-रुक कर हो रही बारिश व तेज हवा के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु भारी संख्या में मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के सभी मार्गों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं के वाहनों की अधिकता के कारण तुलसीपुर नगर में लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक को लेकर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़ी में मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा कर्मी लगातार व्यवस्था संभालने में जुटे रहे, वहीं श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। भारी भीड़ के बीच कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की।

श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर सूर्यकुंड में स्नान कर “जय मां पाटेश्वरी” के जयघोष के साथ मंदिर में प्रवेश किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों की आस्था का आलम यह रहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां भी उनके कदम नहीं रोक सकीं। भीड़ को देखते हुए मंदिर पीठाधीश्वर महराज मिथलेश नाथ योगी स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। उल्लेखनीय है कि देवीपाटन में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर एक माह तक चलने वाला राजकीय मेला चल रहा है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में शामिल है। मान्यता है कि यहां मां सती का वाम स्कंध पट सहित ( वांया कंधा) गिरा था, जिसके कारण यहां विराजमान देवी को मां पाटेश्वरी के रूप में पूजा जाता है।

पंचमी को देवीपाटन पहुंचेंगी पात्र देवता रतननाथ योगी महाराज की प्रसिद्ध यात्रा

शक्तिपीठ देवीपाटन में हर वर्ष की भांति चैत्र नवरात्रि की पंचमी को नेपाल के दांग चौखड़ा से आने वाली प्रसिद्ध रतन नाथ योगी महाराज ( पात्र देवता) की शोभायात्रा नवरात्रि की पंचमी को पहुंचेगी। पात्र देवता की यात्रा नेपाल से चलकर शनिवार को जनपद के नेपाल सीमा के पास स्थित जनकपुर में मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहुंचेगी । यहां दो दिन विश्राम के उपरांत यात्रा देवीपाटन मंदिर नवरात्रि की पंचमी को पहुंचेगी। रतन नाथ योगी महाराज पात्र देवता के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पूरा वर्ष इंतजार करते है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement