सनी देओल की बॉर्डर-2 में एक्ट्रेस सोनम बाजवा की हुई एंट्री | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

सनी देओल की बॉर्डर-2 में एक्ट्रेस सोनम बाजवा की हुई एंट्री

Date : 14-Jun-2025

पिछले काफी समय से बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' चर्चा में बनी हुई है और इसका मुख्य कारण हैं सनी देओल, जो अपनी पिछली फिल्म 'जाट' के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। 'हाउसफुल-5' में नजर आईं सोनम बाजवा भी अब इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बॉर्डर-2' में सोनम बाजवा की एंट्री हो चुकी है और वह फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। सोनम जून के अंत में शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में उनकी जोड़ी एक बार फिर दिलजीत दोसांझ के साथ बनी है। सोनम इस बार पंजाब की एक मजबूत और प्रभावशाली महिला का किरदार निभाएंगी। दिलजीत और सोनम की जोड़ी पहले भी 'हौसला रख', 'सरदार जी' और 'पंजाब 1984' जैसी हिट फिल्मों में दर्शकों का दिल जीत चुकी है। अब यह हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से जादू बिखेरने को तैयार है।

'बॉर्डर-2' में सनी देओल और दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कास्टिंग अभी पूरी नहीं हुई है। मेकर्स एक और लीड एक्ट्रेस की तलाश में हैं, जो वरुण धवन के अपोज़िट नजर आएंगी। अभी तक इस किरदार के लिए किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि 'बॉर्डर-2' में भले ही कास्ट नई हो, लेकिन इसमें क्लासिक गाना 'संदेसे आते हैं' फिर से सुनने को मिलेगा। इस बार इस आइकॉनिक गाने को सोनू निगम और अरिजीत सिंह अपनी आवाज देंगे, जो दर्शकों के लिए एक खास तोहफा साबित हो सकता है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement