यूक्रेन से युद्ध: रूस के तिमोवस्कॉय शहर पर हमला, विस्फोट में चार बच्चों समेत नौ की मौत | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

यूक्रेन से युद्ध: रूस के तिमोवस्कॉय शहर पर हमला, विस्फोट में चार बच्चों समेत नौ की मौत

Date : 19-Nov-2022

 मॉस्को, 19 नवंबर (हि.स.)। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का नौवां महीना भयावह होता जा रहा है। यूक्रेन के कई शहर तबाह होने के बाद अब रूस के तिमोवस्कॉय शहर पर जोरदार हमला किया गया। जबर्दस्त विस्फोट में चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए।

रूस ने यूक्रेन पर इस वर्ष 24 फरवरी को हमला किया था। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए लगभग नौ माह हो चुके हैं किन्तु इस युद्ध की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देशों के बीच सुलह की कई कोशिशें की गयीं, किन्तु सफल नहीं हो सकी हैं। हालात ये हैं कि पिछले नौ माह से रूस और यूक्रेन लगातार एक दूसरे पर बमबारी कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। 

रूस को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप पर स्थित तिमोवस्कॉय शहर में जोरदार हमला किया गया। यहां एक पांच मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया था। सुबह लगभग पांच बजे इस इमारत में अत्यधिक शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गयी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में चार बच्चे भी हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जापान के उत्तर में प्रशांत महासागर के सखालिन द्वीप के तिमोवस्कॉय शहर की इस इमारत में विस्फोट के समय 33 लोग मौजूद थे। रूस की सरकार ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दस लाख रूबल और घर गंवाने वालों को पांच लाख रूबल आर्थिक सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव मिश्र/दधिबल


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement