रूस ने यूक्रेन पर पश्चिमी शहर कूर्चातोव पर एक ड्रोन से हमले का आरोप लगाया | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

रूस ने यूक्रेन पर पश्चिमी शहर कूर्चातोव पर एक ड्रोन से हमले का आरोप लगाया

Date : 15-Jul-2023

 रूस ने पश्चिमी देशों पर परमाणु आतंकवाद प्रायोजित करने का आरोप लगाया है। रूस के अधिकारियों ने कहा है कि यूक्रेन के एक ड्रोन ने रूस के पश्चिमी शहर कूर्चातोव पर हमला किया था। इस स्‍थान पर चेरनोबिल परमाणु संयंत्र की तरह परमाणु केंद्र है। रूस के कुर्स्‍क प्रांत के गवर्नर रोमन स्‍टेरोवायट ने कहा है कि यूक्रेन के ड्रोन विमान ने कूर्चातोव में एक रिहायशी अपार्टमेंट पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि भाग्‍यवश कोई भी निवासी घायल नहीं हुआ और ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद कुछ नुकसान भी नहीं हुआ। यूक्रेन से इस बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 



RELATED POST