कांग्रेस ने सरकारी अस्पतालाें में अमानक दवाइयाें की सप्लाई काे लेकर राज्यपाल काे साैपा ज्ञापन, जांच की मांग | The Voice TV

Quote :

"अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।" - स्वामी विवेकानंद

National

कांग्रेस ने सरकारी अस्पतालाें में अमानक दवाइयाें की सप्लाई काे लेकर राज्यपाल काे साैपा ज्ञापन, जांच की मांग

Date : 15-Jun-2026

 रायपुर, 15 जून। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जा रही अमानक, नकली और निम्नस्तरीय दवाओं के विषय में आवश्यक कार्रवाई के लिए कांग्रेस ने साेमवार काे राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों को मिल रही दवाओं के निम्नस्तर को लेकर मीडिया और समाज में हो रही चर्चा गंभीर चिंता का विषय है। कमेटी गठित कर इस मामले की जांच कराई जाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन नियमित अंतराल में अपनी ही सप्लाई की हुई दवाओं को ड्रग टेस्टिंग लैबोरेट्री से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अमानक और स्तरीय बताकर वापस मंगाने और इन दवाओं को मरीजों को न बांटने का आदेश जारी करता रहा। निम्नस्तरीय दवाओं पर रोक लगने तक हजारों लोग निम्नस्तरीय दवाओं का सेवन कर चुके होते हैं। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और नर्सिंग फार्मेसी स्टाॅफ मरीज को दवा बांटते और इंजेक्शन लगाते समय विपरीत लक्षणों को देखकर दवाओं के अमानक और निम्नस्तरीय होने की आशंका व्यक्त करते रहे हैं। ऐसी शिकायतों में कार्रवाई करने में राज्य सरकार विफल रही है।

ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसा भी देखने में आया है कि मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां आवश्यक स्टोरेज में नहीं रखी जाती, जिससे दवाई की क्वालिटी और अधिक खराब हो जाती है। कांग्रेसियाें ने कहा कि आप छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के संरक्षक और पालक हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों में निम्नस्तरीय दवाओं के दुष्प्रभाव को आप भली-भांति समझते हैं। बहुत आवश्यक है कि पिछले दो वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के जरिए हो रही निम्नस्तरीय खरीद पर तत्काल रोक लगाई जाए।

छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन द्वारा सप्लाई की जा रही खराब क्वालिटी की दवाओं के संबंध में समुचित कदम उठाने के निर्देश राज्य सरकार को दें। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में सप्लाई की जा रही अमानक, नकली और निम्रस्तरीय दवाओं के विषय में इस पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच दल गठित करने का निर्देश दें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement