इतिहास के पन्नों में 22 जनवरीः स्लमडॉग मिलियनेयर...जिसने चूमा आसमान | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

इतिहास के पन्नों में 22 जनवरीः स्लमडॉग मिलियनेयर...जिसने चूमा आसमान

Date : 21-Jan-2024

 देश-दुनिया के इतिहास में 22 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख 2008 में बनी फीचर फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए खास है। तेल्लुराइड फिल्म महोत्सव और टोरंटो फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन के बाद 12 नवम्बर 2008 को इसे उत्तर अमेरिका में सीमित रूप से प्रदर्शित किया गया। 26 दिसम्बर को इसे पूरे अमेरिका में रिलीज किया गया। 22 जनवरी,2009 को इसका प्रीमियर मुंबई में रखा गया।इस फिल्म की पृष्ठभूमि में मुंबई के झोपड़पट्टी में रहने वाले लोग हैं। यह फिल्म विकास स्वरूप के अंग्रेजी उपन्यास क्यू ऐंड ए पर आधारित है। स्लमडॉग मिलियनेयर को 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया। इसकी शूटिंग पांच नवंबर, 2007 को मुंबई के धारावी और जुहू के शांति टाउन में शूटिंग शुरू हुई थी।

81वें ऑस्कर अवार्ड समारोह में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। निर्देशक डैनी बॉयल को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। भारतीय संगीतकार अल्लारक्खा रहमान को स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीत और गीत जय हो के लिए दो ऑस्कर मिले। इसी फिल्म के लिए भारत के रसूल पोकुट्टी को साउंड मिक्सिंग वर्ग में ऑस्कर मिला। मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म,निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत, गीत, फिल्म संपादन, साउंड मिक्सिंग, रुपांतरित स्क्रीनप्ले और सिनेमेटोग्राफी के लिए आठ ऑस्कर मिले। इससे पहले डॉक्यूमेंट्री वर्ग में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की पिंकी की कहानी पर बनी स्माइल पिंकी को भी ऑस्कर मिला था।



महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1517ः तुर्किये ने काहिरा पर कब्जा किया।



1673ः न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।



1760ः वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।



1837ः दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।



1905ः रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गईं। 500 से ज्यादा लोग मरे।



1924ः रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।



1963ः देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।



1970ः बोइंग 747 की न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।



1981ः रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।



1993ः इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।



1996ः कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नए ग्रहों की खोज की।



1998ः तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।



2002ः फिलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इजराइल का कब्जा।



2002ः अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।



2006ः श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।



2006ः इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।



2008ः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।



2008ः पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या किले पर आतंकवादियों के हमले में पाकिस्तान की सेना के पांच सैनिक मारे गए।



2009ः फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर ऑस्कर के लिए नामांकित।



2009ः भारत सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी पर आधारित तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूदी दी।



2015ः उक्रेन में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।



जन्म

1824ः पेशे से नर्तकी और देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण अजीजन बाई।



1949ः त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार।



1972ः भारतीय अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर।



1976ः कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक और मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित टी. एम. कृष्णा।



निधन

1666ः मुगल शासक शाहजहां।



1901ः महारानी विक्टोरिया।



2014ः प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म अभिनेता ए. नागेश्वर राव।



2021ः प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement