भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य का हकदारः रुचिरा कंबोज | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य का हकदारः रुचिरा कंबोज

Date : 02-Dec-2022

 न्यूयॉर्क, 02 दिसंबर (हि.स.)। यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्य का हकदार है। यह बात उन्होंने यूएन में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कही। 

उन्होंने कहा भारत जी-20 और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता सहित विश्व के बड़े देशों की सूची में जगह बना रहा है। भारत विश्व की कठिनाइयों का समाधान लाने के लिए तैयार है और इसके लिए हमेशा तत्पर रहा है। चाहे कोरोना काल हो या कोई भी वैश्विक समस्या भारत कभी दुनिया की मदद करने में पीछे नहीं रहा।

रुचिरा से जब यूएनएससी सुधारों और सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट के बारे में पूछा गया, तो कहा कि भारत एक ऐसे देश के रूप में विश्व के बड़े देशों में शुमार हो रहा है जो सबके लिए समाधान लाने को तैयार है। हमारी विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत मानव-केंद्रित है और वही रहेगा।

कंबोज ने कहा कि भारत यूएनएससी में लंबे समय से लंबित सुधारों के लिए अग्रणी आवाजों में से एक रहा है और इसलिए वह निश्चित रूप से स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र के उच्चतम स्तर पर एक पद का हकदार है। 

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement