कोलंबिया में भूस्खलन से भारी तबाही, 33 लोगों की मौत, नौ को बचाया गया | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

International

कोलंबिया में भूस्खलन से भारी तबाही, 33 लोगों की मौत, नौ को बचाया गया

Date : 06-Dec-2022

 बोगोटा (कोलंबिया), 06 दिसंबर (हि.स.)। कोलंबिया में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में 33 लोगों की मौत हो गई । नौ लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा कि भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है। प्यूबेलो रिको और सैंटा सिसिलिया गांवों के बीच एक बस भूस्खलन की चपेट में आ गई।

यह घटना राजधानी बोगोटा से 230 किलोमीटर दूर हुई है। आंतरिक मंत्री अल्फोंसो प्रादा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ' 33 शव बरामद हुए हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। नौ लोगों को बचा बचा लिया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement