पाकिस्तान को बाढ़ से उबरने के लिए अमेरिका देगा 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

पाकिस्तान को बाढ़ से उबरने के लिए अमेरिका देगा 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद

Date : 10-Jan-2023

वाशिंगटन, 10 जनवरी (हि.स.)। अमेरिका ने पाकिस्तान को पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने और पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है। इस भयावह बाढ़ की चपेट में आने से 1,739 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3.3 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसमें शरणार्थी आश्रय क्षेत्रों में बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए मानवीय मदद भी शामिल है। यह बताते हुए काफी संतोष हो रहा है कि अमेरिका बाढ़ से उबरने व पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर की घोषणा कर रहा है। इस तरह इस मद में हमारी ओर से अब तक दी गई मदद राशि 20 करोड़ डॉलर हो गई है।
प्राइस ने कहा कि इस 10 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल बाढ़ के प्रभावों से निपटने, शासकीय कार्यों, रोग संबंधी निगरानी, आर्थिक विकास और स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु स्मार्ट कृषि, खाद्य सुरक्षा व बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए होगा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिनेवा में जलवायु परिवर्तन के संबंध में एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा था देश में क्षतिपूर्ति और पुनर्निर्माण को ध्यान में रखते हुए कम से कम 16.3 अरब डॉलर की जरूरत है। इसमें से आधी राशि घरेलू संसाधनों से प्राप्त होगी और आधी विदेशी संसाधनों से।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement