पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शन, 329 गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शन, 329 गिरफ्तार

Date : 14-Jan-2023

लीमा, 14 जनवरी (हि.स.)। पेरू में सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 329 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी है। यह जानकारी अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने दी। इस कार्यालय के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ दंगे, हिंसा और सार्वजनिक सेवाओं के कामकाज में बाधा डालने का आरोप है।
उल्लेखनीय है कि पेरू की संसद में 07 दिसंबर, 2022 को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर महाभियोग चलाने के बाद उन्हें तख्ता पलटने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने महाभियोग का सामना करने से पहले संसद को भंग करने की कोशिश की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री दीना बोलुआर्टे को देश का नया नेता नियुक्त किया गया था।
इन घटनाओं से पूरे देश में विरोध की लहर दौड़ गई। प्रदर्शनकारी तत्काल राष्ट्रपति चुनाव कराने और संसद को भंग करने की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई झड़प में 48 लोगों की जान भी जा चुकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement