श्रीलंका को अब आईएमएफ से ही उम्मीद | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

श्रीलंका को अब आईएमएफ से ही उम्मीद

Date : 16-Jan-2023

कोलंबो (श्रीलंका), 15 जनवरी (हि.स.)। आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को अब आखिरी उम्मीद वैश्विक ऋणदाता अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने
शुक्रवार दोपहर ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह स्वीकार करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।
उन्होंने कहा कि देश की गंभीर आर्थिक स्थिति ने शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। यह आर्थिक पतन के नतीजे हैं। अब हमारे पास एकमात्र विकल्प आईएमएफ का समर्थन प्राप्त करना है। बिना उसकी मदद के देश संभल नहीं सकता।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement