बुर्किना फासो में अपह्रत 50 महिलाएं और लड़कियां रिहा | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

बुर्किना फासो में अपह्रत 50 महिलाएं और लड़कियां रिहा

Date : 21-Jan-2023

औगा डौगू (बुर्किना फासो), 21 जनवरी  । पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो के उत्तरी प्रांत सौम में कुछ दिन पहले अपह्रत की गई 50 महिलाओं और लड़कियों रिहा कर दिया गया। इनका अपहरण इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवादियों ने किया था। सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।


सरकार ने इनके अपहरण की सूचना 16 जनवरी को सार्वजनिक की थी। इनका अपहरण 12 और 13 जनवरी को जंगल में किया गया था। यह सभी सभी महिलाएं और लड़कियां भोजन की तलाश में जंगल की पत्तियां और जंगली फल लेने गई थीं। इन आतंकवादियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही एक लड़की ने अपनी आपबीती गांव में सुनाई थी। तब यह सूचना प्रशासन और सरकार के पास पहुंची।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement