अमेरिका ने आईएसआईएस सरगना बिलाल अल-सुदानी को मार गिराया | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

अमेरिका ने आईएसआईएस सरगना बिलाल अल-सुदानी को मार गिराया

Date : 27-Jan-2023

वाशिंगटन, 27 जनवरी (हि.स.। अमेरिका की सेना ने उत्तरी सोमालिया में सैन्य अभियान के दौरान इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह (आईएसआईएस) का कुख्यात सरगना बिलाल अल-सुदानी को मार गिराया। इस अभियान में आईएसआईएस के अन्य 10 लड़ाके भी मारे गए। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका को अल-सुदानी की तलाश थी। वांछित बिलाल अल-सुदानी पूरे अफ्रीका में आईएसआईएस का जाल फैला रहा था। अधिकारियों ने कहा कि इस सैन्य अभियान को इस सप्ताह राष्ट्रपति जो बाइडन से हरी झंडी मिली। इसके बाद 24 घंटे के अंदर इसे अंजाम दिया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement