भारत से तुर्किये भेजी जा रही राहत सामग्री भरे विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया एयरस्पेस | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

भारत से तुर्किये भेजी जा रही राहत सामग्री भरे विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया एयरस्पेस

Date : 07-Feb-2023

 - भारतीय राहत सामग्री तुर्किये पहुंचाने के लिए विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा

इस्लामाबाद/ अंकारा, । तुर्किये में आए भीषण भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या पांच हजार पार कर गयी है। ऐसे में तुर्किये व सीरिया सहित भूकंप प्रभावित देशों की मदद के लिए पूरी दुनिया आतुर हो रही है। पाकिस्तान खुद अपनी आर्थिक हालत खराब होने के कारण मदद तो नहीं कर रहा, बल्कि भारत से तुर्किये को राहत सामग्री भेजने में भी अड़ंगा डाल रहा है। भारत से तुर्किये जा रहे राहत सामग्री भरे विमान को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इस कारण भारतीय राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा।

पाकिस्तान इस समय भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बीच तुर्किये व सीरिया सहित छह देशों में आया भूकंप जानलेवा साबित हो रहा है। खुद के आर्थिक संकट के कारण पाकिस्तान तुर्किये के पीड़ितों की मदद नहीं कर रहा है, लेकिन भारत से तुर्किये जा रही राहत सामग्री को समय पर वहां पहुंचाने की राह भी पाकिस्तान ने कठिन कर दी है। पाकिस्तान ने भारत से तुर्किये को भेजी जाने वाली सहायता सामग्री के लिए अपने वायु क्षेत्र की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान को अपना दोस्त मानने वाला तुर्किये भी इस हरकत को लेकर निराश है।

तुर्किये में भूकंप के बाद अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मलबे से लगातार शव निकाले जा रहे हैं। मृतकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। भूकंप की भयावहता को देखते भारत ने सहायता सामग्री तुर्किये भेजी है। यह सहायता सामग्री तुर्किये के लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए भारत ने पाकिस्तान से उसके वायु क्षेत्र का प्रयोग करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मानवीय सहायता के लिए अपने वायु क्षेत्र का प्रयोग करने देने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान की इस हरकत की वजह से भारत को लम्बा रास्ता तय करके राहत सामग्री को पहुंचाना पड़ा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement