तुर्किये और सीरिया में भूकंप से अब तक 41,000 से अधिक लोगों की जान गई | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से अब तक 41,000 से अधिक लोगों की जान गई

Date : 17-Feb-2023

अंकारा/दमिश्क, 17 फरवरी (हि.स.)। तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41,000 से अधिक हो गई। प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे दोनों देशों में मानवीय संकट बढ़ गया है। अधिकारियों और चिकित्सकों ने कहा है कि 6 फरवरी को आए महाविनाशकारी भूकंप से तुर्किये में 38,044 लोग और सीरिया में 3,688 लोग मारे गए हैं। दोनों देशों में मृतकों की संख्या कुल मिलाकर 41,732 हो गई है। मलबे की तलाशी जारी है और यह संख्या बढ़ भी सकती है।

तुर्किये में राहत और बचाव कार्य जारी है। बचावकर्मियों ने इस दौरान 17 साल की एक लड़की और 20 साल की युवती को मलबे से बाहर निकाला है। वैश्विक मदद के बावजूद कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को गंभीर आपात स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। लोग भोजन, पानी और बाकी प्राथमिक सुविधाओं के बिना भारी ठंड के बीच खुले में जीवन गुजारने को मजबूर हैं।

भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये और सीरिया को 841 कार्टन दवाएं, सुरक्षा उपकरण और डायग्नोस्टिक्स उपकरण भेजे हैं। इसके अलावा गाउन, दस्ताने, शू कवर और कैप जैसे सुरक्षा उपकरण भी भेजे गए हैं। भारत से भेजी गई आपदा प्रबंधन (एनडीआरएफ) की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement