अमेरिकी संसद में चीन की आलोचना, अरुणाचल मुद्दे पर भारत का समर्थन | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अमेरिकी संसद में चीन की आलोचना, अरुणाचल मुद्दे पर भारत का समर्थन

Date : 17-Feb-2023

 अमेरिकी संसद में द्विदलीय विधेयक पेश, अरुणाचल को बताया भारत का अभिन्न अंग

वाशिंगटन, 17 फरवरी (हि.स.)। भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर अमेरिकी संसद में चीन के खिलाफ आवाज उठी है। अमेरिकी संसद में एक द्विदलीय विधेयक पेश किया गया है जिसमें चीन की आलोचना करते हुए अरुणाचल मुद्दे पर भारत का समर्थन किया गया है। विधेयक को अरुणाचल को भारत का अभिन्न अंग बताया गया है।

भारतीय प्रदेश अरुणाचल प्रदेश पर दावा करते हुए चीन आक्रामकता दिखाता रहता है। इस कारण भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़पें भी हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बीच अमेरिकी सांसदों जेफ मर्कले व बिल हागेर्टी ने अमेरिकी संसद में विधेयक पेश कर अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया है।अमेरिकी कांग्रेस की कांग्रेसनल एग्जीक्यूटिव कमीशन ऑन चाइना के सह अध्यक्ष सीनेटर जेफ मर्कले ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया में स्वतंत्रता और कानून आधारित पद्धति का समर्थन करता है। यह प्रस्ताव साफ कर देता है कि अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानता है, ना कि पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का। विधेयक में चीन की आक्रामकता की आलोचना करते हुए अमेरिकी सरकार से सहयोगी देशों के साथ संबंध और मजबूत करने के लिए कहा गया है।

सीनेटर बिल हागेर्टी ने कहा कि इस समय चीन लगाातर हिंद प्रशांत महासागर में आजादी के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे समय में अमेरिका को अपने रणनीतिक साझेदारों, विशेषकर भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए। अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने की अपील करते हुए उन्होंने क्वाड में सहयोग बढ़ाने की बात भी कही, ताकि हिंद महासागर में मुक्त आवाजाही सुनिश्चित हो सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement