अमेरिका ने चीन को 'संप्रभुता' पर चेतावनी दी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अमेरिका ने चीन को 'संप्रभुता' पर चेतावनी दी

Date : 19-Feb-2023

वाशिंगटन, 19 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका ने चीन को संप्रभुता के मुद्दे पर कठोर शब्दों में चेताया है। चीन के अमेरिकी हवाई क्षेत्र में कथित जासूसी गुब्बारे भेजने से दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट आई है। ऐसे हालात में शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने समकक्ष चीन के वांग यी से मुलाकात की।

ब्लिंकन ने चीन के विदेश मंत्री के समकक्ष अमेरिकी संप्रभुता के “अस्वीकार्य” उल्लंघन का मुद्दा उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन युद्ध में रूस को मदद पहुंचाने में चीन पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर यह मुलाकात हुई।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि हमारे विदेशमंत्री ने चीन के विदेशमंत्री से अमेरिकी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून के अस्वीकार्य उल्लंघन को लेकर सीधी बात की। ब्लिंकन ने कहा कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत दोबारा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा-‘ब्लिंकन ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका अपनी संप्रभुता का कोई भी उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा चीन बनेकाब हो चुका है। उसने पांच महाद्वीपों के 40 से अधिक देशों के हवाई क्षेत्रों में अतिक्रमण किया है।’


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement