भारतीय मूल की अशफां खान को संरा ने पोषण अभियान का संयोजक नियुक्त किया | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

भारतीय मूल की अशफां खान को संरा ने पोषण अभियान का संयोजक नियुक्त किया

Date : 21-Feb-2023

न्यूयॉर्क, 21 फरवरी (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय मूल की अफशां खान को पोषण अभियान ‘स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट’ का संयोजक नियुक्त किया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने कहा ‘स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट’ 2030 तक कुपोषण के सभी रूपों को समाप्त करने के लिए 65 देशों और चार भारतीय राज्यों के नेतृत्व वाली बड़ी पहल है। अफशां खान नीदरलैंड की गेर्डा वेरबर्ग की जगह लेंगी। दुजारिक ने कहा कि भारत में जन्मीं खान ‘स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट’ सचिवालय का नेतृत्व करेंगी। खान कनाडा और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखती हैं।

खान ने मैकगिल विश्वविद्यालय से लोक नीति में स्नातकोत्तर डिग्री और राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है। अशफां खान ने 1989 में मोजाम्बिक में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के लिए काम शुरू किया था और फिलहाल वह पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया की क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement