अब शांति रक्षा अभियान स्थायी न होंः भारत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अब शांति रक्षा अभियान स्थायी न होंः भारत

Date : 22-Feb-2023

 न्यूयॉर्क, 22 फरवरी | भारत ने संयुक्त राष्ट्र में मंगलवार को कहा कि शांति रक्षा अभियान कहीं भी स्थायी न हों। आज शांति रक्षकों का सुरक्षा परिदृश्य अधिक जटिल, हिंसक और जोखिम हो गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की शांति रक्षा अभियानों की विशेष समिति के सामने भारत का पक्ष रखा।


कंबोज ने कहा कि भारत का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र का यह अभियान किसी भी जगह अनंतकाल के लिए नहीं होने चाहिए। शांति रक्षा अभियान शुरू करने के साथ ही बाहर निकलने की रणनीति तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए अनावश्यक अभियान जारी रखने पर अन्य महत्वपूर्ण अभियान से आवश्यक संसाधनों को उनमें लगाना पड़ता है। यह सही समय है, जब इस तरह के अभियान को जारी रखने की आवश्यकता की समीक्षा करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि भारत सात दशक से शांति रक्षा अभियान में अग्रणी है। दुनिया के 49 अभियानों में 2,60,000 भारतीयों ने शांति रक्षकों के रूप में सेवा दी है। इस समय जारी 14 में से नौ अभियानों में भारत के 6000 से अधिक शांति रक्षक हैं। कंबोज ने कहा कि आतंकवादी और सशस्त्र समूह आम नागरिकों के साथ शांति रक्षकों को निशाना बनाते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement