संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने माली में शांति रक्षकों पर हमले की निंदा की | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने माली में शांति रक्षकों पर हमले की निंदा की

Date : 22-Feb-2023

 न्यूयॉर्क, 22 फरवरी । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को माली में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। इस हमले में सेनेगल के तीन सैनिक शहीद हो गए और पांच घायल हुए हैं। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी है।

गुटेरेस ने सेनेगल की सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए घायल शांति रक्षकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। महासचिव ने माली से हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आह्वान किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement