फ्लोरिडा में गोलीबारी, नौ साल की बच्ची व टीवी पत्रकार समेत तीन की मौत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

फ्लोरिडा में गोलीबारी, नौ साल की बच्ची व टीवी पत्रकार समेत तीन की मौत

Date : 23-Feb-2023

फ्लोरिडा (अमेरिका)। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फ्लोरिडा में 19 वर्षीय हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें नौ साल की बच्ची व एक टीवी पत्रकार सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। तीन लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात में 19 वर्षीय युवक कीथ मेल्विन मूसा ने ओर्नाल्डो में टीवी चैनल में काम करने वाले एक पत्रकार पर हमला किया। गोलीबारी में उक्त पत्रकार के साथ नौ साल की बच्ची और बीस वर्षीय युवती की भी मौत हो गयी। गोलीबारी में एक अन्य पत्रकार और मारी गयी बच्ची की मां सहित तीन लोग घायल हो गए। इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने हमलावर कीथ मेल्विन मूसा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हथियार भी मिले हैं। फिलहाल गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा कि उनकी संवेदनाएं घटनाक्रम में मारे गए पत्रकार सहित सभी मृतक परिजनों के साथ हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement