चीन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, यूक्रेन में हथियार भेजने से नहीं आएगी शांति | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

चीन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, यूक्रेन में हथियार भेजने से नहीं आएगी शांति

Date : 24-Feb-2023

वांशिगटन, 24 फरवरी (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में यूक्रेन को लेकर चीन ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन में हथियार भेजने से शांति नहीं आएगी। यूक्रेन संकट को लेकर बुलाए गए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के विशेष सत्र में चीन ने परमाणु युद्ध को लेकर आगाह किया।

चीन ने कहा कि यूक्रेन संकट अभी भी बढ़ रहा है। हम इससे बहुत चिंतित हैं। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, परमाणु युद्ध नहीं लड़ा जा सकता। अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों पर निशाना साधते हुए चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की पहल करनी चाहिए। हथियार भेजने से शांति नहीं आएगी। हम एक बार फिर दोहराते हैं कि कूटनीति और बातचीत से ही संकट का समाधान किया जा सकता है। यूक्रेन संकट पर इससे मुंह मोड़ नहीं सकते हैं।

चीन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आग की लपटों से खेलने और स्वार्थ की तलाश करने के बजाय शांति वार्ता के लिए परिस्थितियां बनानी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement