तुर्किये में 5.6 की तीव्रता का आया एक और भूकंप | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

तुर्किये में 5.6 की तीव्रता का आया एक और भूकंप

Date : 28-Feb-2023

अंकारा, 27 फरवरी (हि.स.)। तुर्किये में विनाशकारी भूकंप बाद सोमवार को एक बार फिर 5.6 तीव्रता के भूकंप ने दक्षिणी तुर्किये को हिला दिया है। तीन हफ्ते बाद आए भूकंप के कारण पहले से ही क्षतिग्रस्त इमारतें गिर गईं और एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यूरोपीय-मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने कहा कि सोमवार को पूर्वी तुर्की में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। एमएससी ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर की थी। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) के प्रमुख यूनुस सेजर ने संवाददाताओं को बताया कि भूकंप मलत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। इसके कारण 69 लोग घायल हो गए और दो दर्जन से अधिक इमारतें धराशायी हो गईं हैं।

येसिलीर्ट के मेयर मेहमत सिनार ने हैबरटर्क टेलीविजन को बताया कि कस्बे में एक चार मंजिला इमारत के मलबे में एक पिता और पुत्री फंसे हुए हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इससे पहले 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्किये में 44 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement