पाकिस्तानी सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला, सेना के दो अधिकारियों की मौत | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

International

पाकिस्तानी सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला, सेना के दो अधिकारियों की मौत

Date : 28-Feb-2023

 पेशावर, 28 फरवरी (हि. स.)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर एक आतंकी हमले में पाक सुरक्षा चौकी पर तैनात दो सैन्य अफसरों की मौत हो गई है।

पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना के जवाबी हमले में दो हमलावर मारे गए, जबकि दो अन्य को गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया। हमलावरों को खदेड़ने के लिए इलाके में तलाशी की जा रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हालांकि इस हमले की किसी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से हथियारबंद लड़ाकों के हमले की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पाकिस्तान फिलहाल अशांति की चपेट में है और देश में हिंसा की ज्यादातर घटनाएं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हो रही हैं। हालांकि बलूचिस्तान, पंजाब और सिंध प्रांत भी हिंसा के चपेट में हैं।

देश में मस्जिदें भी हमलावरों से सुरक्षित नहीं हैं। 30 जनवरी को टीटीपी के एक आत्मघाती हमलावर ने पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया। इस हमले में 101 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर पुलिस कर्मी शामिल थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement