तुर्किये की संसद में न्यायमंत्री की नियुक्ति पर विवाद, सदस्यों में झड़प, मारपीट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

तुर्किये की संसद में न्यायमंत्री की नियुक्ति पर विवाद, सदस्यों में झड़प, मारपीट

Date : 12-Feb-2026

 अंकारा (तुर्किये), 12 फरवरी। तुर्किये की संसद में बुधवार को न्यायमंत्री की नियुक्ति पर विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष सदस्यों के बीच शुरू झड़प मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष के सदस्यों ने एक-दूसरे पर घूंसों से प्रहार किया। लंदन से छपने वाले अरबी भाषा के अखबार अशरक अल-अवसत के अंग्रेजी संस्करण की रिपोर्ट में इस घटना का उल्लेख किया गया है।

अशरक अल-अवसत अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में एक विवादित सदस्य की नियुक्ति पर यह झगड़ा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने इस्तांबुल के चीफ प्रॉसिक्यूटर अकिन गुरलेक को न्यायमंत्री पद की शपथ लेने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद सदस्यों को एक-दूसरे को धक्का देते देखा गया। कुछ ने तो मुक्के भी मारे। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच अकिन गुरलेक को शपथ दिलाई गई। इसके बाद

पूर्वी प्रांत एरज़ुरम के गवर्नर मुस्तफा सिफ्त्सी को भी आंतरिक मंत्री के पद की शपथ दिलाई गई।

सरकार ने बुधवार के मंत्रिमंडल के फेरबदल के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। नई नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब तुर्किये संभावित संवैधानिक सुधारों पर बहस कर रहा है। साथ ही दशकों पुराने संघर्ष को खत्म करने के मकसद से उग्रवादी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के साथ शांति की पहल कर रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement