महाशिवरात्रि पर्व के लिए पशुपतिनाथ में जुटने लगे भारत के नागा संन्यासी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

महाशिवरात्रि पर्व के लिए पशुपतिनाथ में जुटने लगे भारत के नागा संन्यासी

Date : 13-Feb-2026

 काठमांडू, 13 फरवरी । महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही पड़ोसी देश भारत के विभिन्न हिस्सों से नागा संन्यासियों का काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

नागा बाबाओं के एक समूह ने शुक्रवार को पारंपरिक शोभायात्रा के साथ पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में गेट नंबर 1 से प्रवेश किया है। इन सभी नागा संन्यासियों का स्वागत पशुपति क्षेत्र विकास कोष के पदाधिकारियों ने किया।

योगियों के चार संप्रदायों सन्यासी, वैष्णव, नानक और उदासी में नागा बाबा सन्यासी परंपरा से संबंधित होते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर इन चारों संप्रदायों के साधु-संतों का यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल पशुपतिनाथ मंदिर में एकत्र होना एक प्राचीन परंपरा है। पर्व के निकट आने के साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए तैयारियों और प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इस वर्ष 15 लाख श्रद्धालुओं के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने की संभावना है। मंदिर प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि 14 फरवरी को देर रात 1 बजे से ही मंदिर के चारों कपाट खोल दिए जायेंगे, जो 15 फरवरी मध्यरात तक दर्शन के लिए खुले रहेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement