किसे कहा जाता फादर ऑफ़ हेलीकॉप्टर | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

Science & Technology

किसे कहा जाता फादर ऑफ़ हेलीकॉप्टर

Date : 20-Feb-2023

हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया। हेलीकॉप्टर एक ऐसा साधन है, जिसकी सहायता से आप विश्व के किसी भी कोने में जा सकते हैं, चाहे बड़ेबड़े पहाड़ हों या समुद्र, आप इसकी मदद से कहीं भी घूम सकते हैं। आज के समय में हेलिकॉप्टर से यात्रा करना बहुत ही आम बात हो गई है। आज हेलीकॉप्टर में सफर करना ज्यादा महंगा नहीं है। ऐसे में आम लोग भी काफी आसानी से सफर कर सकते हैं। घरेलू क्षेत्र में हेलीकाप्टर का बहुत बड़ा योगदान है। आज बड़े नेता, अभिनेता और अमीर लोग हेलीकॉप्टर में यात्रा करना पसंद करते हैं। उनमें से कुछ के पास अपना प्राइवेट हेलीकॉप्टर भी है।

कुछ साल पहले आसमान में उड़ना सिर्फ एक कल्पना थी, लेकिन आज तकनीक के विकास से आसमान में उड़ना संभव हो गया है। आपको बता दें कि लंबे समय से रक्षा के क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। हेलीकॉप्टर की मदद उन जगहों पर ली जाती है जहां हवाई जहाज नहीं पहुंच सकते। आपने भी कभी कभी हेलीकॉप्टर से यात्रा की होगी, आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि इतना बड़ा हेलीकॉप्टर आसमान में कैसे उड़ता है और हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया?

हेलीकॉप्टर का आविष्कार किसने किया?

हेलीकॉप्टर का आविष्कार इगोर सिकोर्स्की  ने 14 सितंबर 1939 को किया था। यह दुनिया का पहला सिंगल रोटर प्रायोगिक हेलीकॉप्टर था जिसे अमेरिका के स्ट्रैटफ़ोर्ड सिटी में उड़ान भरकर दिखाया गया था। हालांकि वीएस 300 नाम के इस हेलीकॉप्टर ने कुछ ही मिनटों के लिए उड़ान भरी। उसके बाद इगोर सिकोर्स्की ने अपने हेलीकॉप्टरों में कई सुधार किए और 13 मई 1940 को कई सार्वजनिक उड़ानें पूरी कीं।

इगोर सिकोर्स्की एक अमेरिकी रशियन इंजीनियर और विमान विशेषज्ञ थे। माना जाता है कि इगोर सिकोर्स्की ने वर्ष 1910 से हेलीकॉप्टरों पर काम करना शुरू किया था। जिसमें उन्हें 1940 तक आते -आते कामयाबी मिली। इसके बाद हेलीकॉप्टर निर्माण उनके वीएस 300 हेलीकॉप्टर के आधार पर शुरू किया गया था। सिकोर्स्की आर-4 दुनिया का पहला ऐसा हेलीकॉप्टर था जिसे बड़े पैमाने पर बनाया गया था।

इसके बाद इगोर सिकोर्स्की ने इसे अमेरिकी वायु सेना को सौंप दिया, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी वायु सेना ने इसका इस्तेमाल किया। इसके साथ ही सिकोर्स्की की कंपनी ने अमेरिकी सेना के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के हेलीकॉप्टर बनाए थे। इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध में खोज और बचाव और राहत टीमों को भेजने के लिए किया था।

वर्तमान हेलीकॉप्टर का आविष्कार कब किया गया था

1958 में, सिकोर्स्की की कंपनी ने दुनिया का पहला पानी की सतह से उड़ने वाला और पानी में लैंड करने वाला हेलीकॉप्टर बनाया था। सिकोर्स्की के अलावा, कई लोगों ने हेलीकॉप्टर को आधुनिक बनाने की कोशिश की। 1944 में अमेरिकी इंजीनियर स्टेनली हिलर ने धातु का इस्तेमाल करते हुए हेलीकॉप्टर के रोटर के ब्लेड को सख्त कर दिया। इस बदलाव के बाद हेलीकॉप्टर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से उड़ने लगे। वर्ष 1949 में, स्टेनली हिलर ने अपने स्वयं के निर्मित हेलीकॉप्टर हिलर 360 के साथ पूरे अमेरिका का चक्कर लगाया था।

हेलिकॉप्टर बनाने की कोशिश केवल अमेरिकी इंजीनियर ने की थी। बल्कि सिकोर्स्की से पहले फ्रांस के दो भाइयों जैक्स और लुई ब्रेगुएट ने साल 1907 में गायरोप्लेन नंबर 1 नाम का हेलिकॉप्टर बनाया था। इस मशीन ने 2 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी थी। लगभग 1 मिनट के लिए, पर यह संतुलित नहीं था। इसी साल पॉल कोर्नु नामक आविष्कारक ने भी ऐसा हेलीकॉप्टर बनाया था। जिसने तक़रीबन 20 सेकंड तक उड़ान भरी थी।

हेलीकाप्टरों के प्रकार

कई तरह के हेलिकॉप्टर आज के समय में मौजूद हैं और सभी का उपयोग अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है। मुख्य तीन प्रकार के हेलीकाप्टरों 

1.अटैक हेलीकाप्टर

2. रेस्क्यू हेलीकाप्टर

3. ट्रांसपोर्ट हेलीकाप्टर

अटैक हेलीकाप्टर

इस हेलीकॉप्टर का मुख्य काम दुश्मनों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देना है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से देश की सुरक्षा के लिए किया जाता है। इस प्रकार के हेलीकॉप्टर में मशीनगन, मिसाइल और रॉकेट लोड करके रखे जाते हैं। इस प्रकार के हेलीकॉप्टर में रडार तकनीक भी मौजूद होती है। जो दुश्मन की सही लोकेशन का पता लगाने में मदद करती है।

रेस्क्यू हेलीकाप्टर

इस प्रकार के हेलीकॉप्टर का उपयोग मुख्य रूप से प्राकृतिक आपदा के समय किया जाता है। यह हेलीकॉप्टर हर मौसम और हर तूफान से लड़ सकता है, इसलिए इसे बहुत मजबूत बनाया गया है।

ट्रांसपोर्ट हेलीकाप्टर

इस प्रकार के हेलीकॉप्टर का उपयोग मुख्य रूप से सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement