बिक गया देव आनंद का जुहू वाला बंगला | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

Art & Music

बिक गया देव आनंद का जुहू वाला बंगला

Date : 20-Sep-2023

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का जुहू स्थित 73 साल पुराना बंगला बिक गया। इस बंगले की जगह पर 22 मंजिला ऊंचा टावर बनाया जाएगा। देव आनंद कई वर्षों तक अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक और अपने बच्चों सुनील आनंद व देवीना आनंद के साथ अपने बंगले में रहे थे। अब इस बंगले को तोड़ दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक देव आनंद का जुहू स्थित बंगला एक रियल एस्टेट कंपनी ने खरीद लिया है। इस बंगले के दस्तावेज पूरे हो चुके हैं। बताया जाता है कि यह बंगला करीब 400 करोड़ रुपये में बिका है। इस बंगले की जगह 22 मंजिला ऊंची इमारत बनाई जाएगी।

देव आनंद का घर अच्छी लोकेशन पर था। उनके घर के पास कई बड़े लोगों के घर हैं। उनके बंगले के बगल में ही माधुरी दीक्षित नेने और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे भी रहते हैं। तो अब देव आनंद का बंगला भी एक रियल एस्टेट कंपनी को बेच दिया गया है।

देव आनंद ने यह बंगला 1950 में खरीदा था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बंगले के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने तब कहा था, "घर 1950 में बनाया गया था। तब जुहू एक छोटा-सा गांव था और वहां पूरा जंगल था। मैंने घर इसलिए बनाया क्योंकि मुझे यहां का जंगल पसंद था। मुझे यह पसंद था क्योंकि मैं अकेला था।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement