सलीम खान की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, लीलावती पहुंचे सलमान खान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

सलीम खान की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, लीलावती पहुंचे सलमान खान

Date : 17-Feb-2026

 बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल लाया गया। हालांकि, अब तक उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अभिनेता सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे चिंतित नजर आ रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सलमान अपने पिता से मिलने पहुंचे।

सलीम खान हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित लेखकों में गिने जाते हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखी है। हाल ही में नवंबर 2025 में उन्होंने अपनी पत्नी सलमा खान के साथ शादी की 61वीं सालगिरह मनाई थी। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement