मातातीर्थ अमावस्या पर नेपाल के प्रधानमंत्री का संदेश- नेपाल माता को हमेशा मुस्कुराते देखना चाहता हूं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

मातातीर्थ अमावस्या पर नेपाल के प्रधानमंत्री का संदेश- नेपाल माता को हमेशा मुस्कुराते देखना चाहता हूं

Date : 17-Apr-2026

 काठमांडू, 17 अप्रैल। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज मातातीर्थ अमावस्या के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, मैं नेपाल माता को मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं।

प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने देशवासियों को संदेश देते हुए "जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरियसी" श्लोक लिख कर कहा है कि मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी महान होती हैं।

पूरी दुनिया अलग दिन पर मदर्स डे मनाती है पर नेपाल में तिथि के हिसाब से आज ही मदर्स डे मनाया जाता है। वैशाख कृष्ण अमावस्या को नेपाल में मातातीर्थ अमावस्या कहा जाता है और आज के दिन को "आमा को मुख हेर्ने दिन" के रूप मे मनाया जाता है।

आज के दिन सभी नेपाल के लोग सुबह उठ कर अपनी मां की पूजा करते हैं और उनको उपहार भेंट करते हैं। जो लोग अपनी मां से दूर रहते हैं वो फोन कर या वीडियो कॉल से अपनी मां का दर्शन करते हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से मातातीर्थ अमावस्या के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री शाह ने कहा, माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी महान होती हैं। उन्होंने लिखा- ‘हे जननी! मैं नेपाल माता को मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं।’

उन्होंने लिखा— "जीवन की पहली गुरु और अनंत ममता का स्रोत ‘माँ का मुख देखने का दिन’ आज सभी माताओं और नेपाल माता के सदैव उज्ज्वल चेहरे की कामना करता हूं। हम अपनी माताओं को हमेशा हँसाते रहें और हमारे कर्मों पर माताएँ हमेशा गर्व कर सकें।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement