शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' की तारीफ करते नजर आए ऋतिक रोशन | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' की तारीफ करते नजर आए ऋतिक रोशन

Date : 20-Feb-2026

 शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है, लेकिन कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, हालांकि शुरुआती दिनों के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि 'ओ रोमियो' की अनोखी खूबियां दर्शकों को अंततः अपनी ओर खींच ही लेती हैं। उन्होंने शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की खास तौर पर सराहना करते हुए कहा कि इस जॉनर में वह बेहतरीन हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखें। ऋतिक ने फिल्म के एक खास एक्शन सीन, गोल-गोल दौड़ने वाले सीक्वेंस को भी बेहद शानदार बताया।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, वहीदा जलाल, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में दुनियाभर में करीब 72.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement