राम चरण की 'पेड्डी' के सामने फीकी पड़ीं नई फिल्में | The Voice TV

Quote :

"अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।" - स्वामी विवेकानंद

Art & Music

राम चरण की 'पेड्डी' के सामने फीकी पड़ीं नई फिल्में

Date : 16-Jun-2026

 राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है और कमाई के मामले में बाकी फिल्मों से काफी आगे निकल गई है। वहीं पिछले सप्ताह रिलीज हुई कई नई फिल्मों को कारोबारी दिनों में दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'पेड्डी' ने रिलीज के 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि 11वें दिन की तुलना में कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 220.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं विश्वभर में फिल्म 312.81 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। राम चरण के साथ फिल्म में जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

दूसरी ओर कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है। फिल्म ने चौथे दिन केवल 65 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 4.90 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ अभिनीत 'मैं वापस आऊंगा' ने चौथे दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब तक 6.75 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मनोज बाजपेयी की 'गर्वनर: द साइलेंट सेवियर' ने चौथे दिन 50 लाख रुपये कमाए, जबकि विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए कुल 11.55 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। नई फिल्मों के मुकाबले 'पेड्डी' का दबदबा फिलहाल कायम नजर आ रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement