मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी देवी का निधन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी देवी का निधन

Date : 08-Jul-2023

 बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी देवी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी मिथुन के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने दी है। वह पिछले कई दिनों से बीमार थीं।
मिथुन की मां के निधन के बाद कई कलाकारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मिथुन इन दिनों बंगाली रियलिटी शो ''डांस बांग्ला डांस'' में बिजी चल रहे थे। शांतिरानी देवी के निधन पर इस शो के को-स्टार्स ने भी दुख जताया है। मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का मुंबई में निधन हुआ है लेकिन अंतिम संस्कार से जुड़ी कोई सूचना अभी सामने नहीं आई है।

मिथुन चक्रवर्ती के करियर के शुरुआती दिन संघर्षों से भरे थे। मिथुन एक मध्यम वर्गीय बंगाली परिवार से आते हैं। वह अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ जोराबगान में रहते थे। मिथुन के माता-पिता हमेशा उनका और उनके भाई-बहनों का अच्छा ख्याल रखते थे। मिथुन ने अक्सर अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था। मिथुन के पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती का तीन साल पहले निधन हो गया था। सभी भाई-बहनों में मिथुन अपनी मां के सबसे करीब थे। अब मां की मौत से एक्टर को बड़ा झटका लगा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement