स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' का पहला लुक आया सामने | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

Art & Music

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' का पहला लुक आया सामने

Date : 15-Aug-2023

 बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म ‘फाइटर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर वीडियो शेयर किया है। इसकी शुरुआत आसमान में उड़ते एक लड़ाकू विमान से होती है। इसके बाद शुरुआत में ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिलती है। इसके बाद अब इसमें दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर की भी पहली झलक सामने आ गई है।

फिल्म में इन तीनों का लुक बेहद शानदार है। उनके इस लुक को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।फिल्म ‘फाइटर’ का ऐलान 10 जनवरी, 2021 को हुआ था, जिसके बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण दोनों अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement