महात्मा गांधी के शांति संदेश के मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदीः रुचिरा कंबोज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

महात्मा गांधी के शांति संदेश के मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदीः रुचिरा कंबोज

Date : 15-Sep-2023

 न्यूयॉर्क, 15 सितंबर । संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शांति संदेश पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की सीख को अपनाया है। वह शांति संदेश पर बापू के बताए मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांति भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत की आधारशिला है। भारत ने हमेशा अहिंसा, सद्भाव और सह अस्तित्व के आदर्शों का पालन किया है। उन्होंने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र में शांति पर चर्चा कार्यक्रम में की। मीडिया रिपोर्टेस में रुचिरा कंबोज की इस टिप्पणी को व्यापक महत्व दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रुचिरा कंबोज ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसात्मक प्रतिरोध के चैंपियन हैं और उनका प्रभाव हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं ने भारत को प्रभावित किया है। इससे पहले जुलाई में संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक कार्यक्रम में रुचिरा कंबोज ने कहा था कि ग्लोबल साउथ के साथ भारत की 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर की विकास परियोजनाएं लोगों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement