Quote :

"जो प्रयास करेंगे उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है" - अज्ञात

International

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में बंद विकीपीडिया शहबाज के आदेश पर दोबारा शुरू

Date : 07-Feb-2023

इस्लामाबाद, 07 फरवरी । पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में बंद की गई खोजपरक साइट विकीपीडिया का संचालन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आदेश पर दोबारा शुरू हो गया। दुनिया भर में चर्चित विकीपीडिया पर कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंध लगाया था।

पाकिस्तान सरकार ने 48 घंटे का समय देकर विकीपीडिया को ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री हटाने को कहा था। विकीपीडिया को चेतावनी दी गई थी कि यदि ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री नहीं हटाई गई तो पूरे देश में विकीपीडिया की सेवाओं पर पाबंदी लगा दी जाएगी। इस्लामाबाद के उच्च न्यायालय ने भी पाकिस्तान के टेलीकॉम नियामक को विकीपीडिया पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विकीपीडिया को अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया । इसके बावजूद विकीपीडिया ने न तो नोटिस का जवाब दिया, न ही ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री हटाई। तब पाकिस्तान में विकीपीडिया की सभी सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई। पाबंदी की घोषणा के साथ ही कहा गया था कि ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री हटाने के बाद ही विकीपीडिया को पाकिस्तान में फिर से शुरू किया जाएगा।

इसके बाद भारी दबाव के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय समिति ने इस प्रतिबंध पर विचार किया। इस समिति में पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार, इकनॉमिक अफेयर एंड पॉलिटिकल अफेयर मंत्री अयाज सादिक और सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब शामिल थीं। इस समिति ने विकीपीडिया से तुरंत प्रतिबंध हटाने का सुझाव दिया था।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement