Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

National

मप्र: 6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से की मुलाकात

Date : 02-May-2024

 भोपाल, 2 मई । भारतीय जनता पार्टी के भाजपा को जानें अभियान के तहत गुरूवार को 6 देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात कर भाजपा की चुनावी रणनीति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश मीडिया सेंटर का भ्रमण भी किया।


प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया के दूसरे देशों के राजनैतिक ढांचे को एक-आपस में समझ सकें, इसके लिए कार्य कर रही है, जिसमें पार्टी के विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजय चौथाईवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर हम उनका स्वागत करते हैं।


प्रतिनिधिमंडल में अविच पॉलार ओक्वीर (डायरेक्टर, फॉरेन अफेयर्स, नेशनल रिजिस्टेंस पार्टी, युगांडा), उदय शुमशेर जे.बी. राणा (फेडरल पार्लियामेंट सदस्य और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, नेपाल), डॉ. जय कांत राउत (अध्यक्ष, नेशनल कौंसिल ऑफ़ जनमत पार्टी, नेपाल), काकुलंडला लियानागे सुमुदु दिलंगा (अध्यक्ष, यंग प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन, युएनपी श्रीलंका), एरियल बुलश्टेइन, वकील (प्रभारी, फॉरेन अफेयर्स, लिकूड पार्टी, इजराइल), विजय मखान (इंटरनेशनल रिलेशन्स, मॉरिशियन मिलिटेंट मूवमेंट, मॉरिशस), त्रान थान हुओंग (पॉलिटिकल कौन्सेलर, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम), हो थी होंग हान (प्रथम सचिव, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम) शामिल रहे।



 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement